Adsense

Voter card correction form online-Voter ID पर पता बदलना हुआ आसान

Voter ID पर पता बदलना हुआ आसान

भारतीय मतदाता पहचान पत्र।

भारत के वयस्क अधिवासियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक पहचान दस्तावेज है, जो 18 वर्ष की आयु पूरा किये व्यक्तियों  को दिया जाता है 
वोटर कार्ड उन सभी भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है जिन्होंने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है और मतदाता बनने के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। वोटर कार्ड पानेके लिए भारतीय नागरिकों जिन्होंने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है , वो लोग फॉर्म - ६ भरनेके साथ आईडी, भारतीय राष्ट्रीयता, आयु और निवास का प्रमाण पत्र (proof of ID, Indian nationality, age and residence)  के साथ आवेदन कर सकते  है 
Voter card correction form online,Voter ID पर पता बदलना हुआ आसान
voter card correction

Voter ID पर पता बदलना हुआ आसान

Voter ID में पता बदलवाने के लिए आपको उम्र और ऐड्रेस का प्रूफ चाहिए होगा, उम्र के प्रूफ के लिए आप 5वीं, 8वीं या दसवीं का मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड का यूज़ कर सकते हैं.

                   -------ऐड्रेस बदलवाने के लिए आप ऐसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं--------

Voter ID पर पता बदलना हुआ आसान

  • NVSP की वेबसाइट यानी www.nvsp.in पर जाएं और ‘Forms’ पर क्लिक करें.
  • NVSP website पर रजिस्टर करके लॉगइन आईडी क्रिएट करें.
  • अब आपको ऐड्रेस चेंज करने के लिए रिक्वेस्ट करना होगा जिसके लिए आपको पुराने वोटर आईडी और EPIC नंबर की जरूरत पड़ेगी, यहां आप अपना मोबाइल नंबर एंटर करें, आपको ओटीपी आएगी. ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद वोटर आईडी पर अंकित ईपीआईसी नंबर एंटर करें, एक यूज़र के लिए केवल एक ही ईपीआईसी नंबर जेनेरेट होता है अब ईमेल ऐड्रेस को ऐड करके पासवर्ड क्रिएट करें.
  • अब ईपीआईसी नंबर, पासवर्ड का प्रयोग करके साइन इन करें.
  • साइन-इन करने के बाद 'forms' पर क्लिक करें.
  • फॉर्म संख्या 6 पर क्लिक करें. फॉर्म 6 को पहली बार वोटर के रूप में रजिस्टर करने पर या अपना विधानसभा क्षेत्र बदलने के लिए किया जाता है.
  • आप फॉर्म को हिंदी, अंग्रेजी या अन्य भाषा में भर सकते हैं.
  • अब उस जगह को चुनें जहां आप रहे हैं और वोट करना चाहते हैं. इसके लिए आपको विधानसभा क्षेत्र का विवरण देना होगा
  • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी दें.
  • अब वर्तमान और पुराना पता दें.
  • अपना पासपोर्ट साइज की फोटो और ऐड्रेस प्रूफ की इमेज व उम्र का प्रूफ अपलोड करें.
  •  डिक्लेरेशन डीटेल को भरें
  • अब जगह का नाम और कैप्चा भरकर पेज के नीचे सबमिट बटन दबाएं.

SBI एसबीआई में जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट खुलवा रहे है तो, ये जरूरी बातें जान ले।

आवेदकों को क्षेत्र के अपने बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ)को पेपर फॉर्म -6भरकर जमा करके भी बदलाव किये जा सकते है  आवेदक उस राज्य के लिए दिए गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या सीधे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) नाम की वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं।

वैधता:- यदि कोई व्यक्ति अपने निवास स्थान को किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में स्थानांतरित करता है तो वह पिछले निर्वाचन क्षेत्र का वैध मतदाता नहीं रहता है। व्यक्ति को नए विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में नए सिरे से पंजीकृत करना होगा। इसलिए उसे एक नया कार्ड जारी किया जाता है और पुराना कार्ड अमान्य हो जाता है।


About Breaking Update

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments:

Post a Comment