 |
| State Bank Of India |
हिन्दुस्तान के कई सरकारी तथा निजी बैंक जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं। जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट में कोई न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं होती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट को जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट के रूप में जाना जाता है। इस सेविंग्स अकाउंट की सुविधा देने का मकसद समाज के बेहद गरीब तबके के लोगों से बिना कोई शुल्क या फीस लिए उन्हें बचत के लिए प्रेरित करना है।
आइए जानते हैं , ये जरूरी बातें जो इस खाते से जुड़ी हैं।
- एसबीआई का BSBD अकाउंट कोई भी व्यक्ति खोल सकता है, जिसके पास (KYC) डॉक्युमेंट्स है। जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि ।
- SBI एसबीआई जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट सिंगल या संयुक्त (जॉइंट) खोला जा सकता है।
- SBI एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट में कोई न्यूनतम रकम रखने की जरूरत नहीं होती है।
- SBI एसबीआई जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट पर इंट्रेस्ट नियमित बचत खाते के बराबर ही मिलता है। बैंक 1 लाख रुपये से कम जमा पर सालाना 3.25% ब्याज दर देता है। ब्याज समय-समय पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया(RBI) कि गाइड लाइन के आदेशानुसार कम या ज़्यदा किया जा सकता सकता है
- एसबीआई(SBI) जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट में चेक बुक की सुविधा नहीं मिलती है।एसबीआई(SBI) बैंक में जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आपका उस बैंक में कोई अन्य सेविंग बैंक अकाउंट नहीं होना चाहिए।
- अगर किसी ग्राहक का एसबीआई(SBI) में पहले से सेविंग बैंक अकाउंट है, लेकिन वह जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट खोलना चाहता है तो उसे यह खाता खोलने के 30 दिन पहले सेविंग बैंक अकाउंट को बंद करना होगा।
- एसबीआई(SBI) जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट में आप हर महीने अधिकतम चार बार कैश विदड्रॉल कर सकते हैं, इसमें अपने बैंक के एटीएम तथा दूसरे बैंकों का एटीएम से निकासी भी शामिल है।
- एसबीआई(SBI) जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट में बिना कोई शुल्क लिए रुपे एटीएम सह डेबिट कार्ड जारी किया जाता है और इसके लिए सालाना कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।SBI एसबीआई
- एसबीआई(SBI) निष्क्रिय खातों को चालू करने के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है। न ही अकाउंट बंद करने के लिए कोई चार्ज लेता है।
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 Comments:
Post a Comment