Adsense

आज का इतिहास

16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

जापान के माउंट फुजी पर्वत में 1707 में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर 1824 में खोली गयी।
नेपाल ने 1862 में संविधान को अपनाया।
ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने 1889 में स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
चीन में 1920 में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यह भूकंप
चीन के कान्सू प्रांत में आया था।
आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने 1927 में न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने 1929 में हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने 1945 में युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर लिया।
हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की 1951 में स्थापना की गयी।
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में 1958 में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में 1959 में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 1960 में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
तमिलनाडु के कलपक्कम में 1985 में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
कजाखस्तान ने 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
नयी दिल्ली में 1993 में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
पलाऊ 1994 में संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
गोलान पहाड़ी के मुद्दे पर 1999 में सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्‍ट +’ का शुभारंभ 2004 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को 2006 में अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को 2008 में गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में 2013 में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में 2014 में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म 1937 में हुआ।

16 दिसंबर को हुए निधन

पुर्तग़ाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन 1515 में हुआ।
परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन 1971 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन 2002 में हुआ।

About Breaking Update

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments:

Post a Comment