Adsense

अवैध बांग्लादेशियों की लिस्ट दे भारत, हम वापस लेंगे: बांग्लादेश

बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा है कि उनके देश ने भारत से अनुरोध किया कि अगर उसके पास वहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की लिस्ट है तो उसे मुहैया कराए, बांग्लादेश उन्हें लौटने की मंजूरी देगा.

भारत की राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) पर एक सवाल के जवाब में मोमेन ने कहा कि बांग्लादेश-भारत के संबंध सामान्य और ‘‘काफी अच्छे’’ हैं और इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बता दें कि मोमेन ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए हाल ही में भारत की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी.उन्होंने कहा कि भारत ने एनआरसी प्रक्रिया को अपना आंतरिक मामला बताया है और ढाका को भरोसा दिलाया है कि इससे बांग्लादेश पर असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय नागरिक आर्थिक वजहों से बिचौलिओं के जरिए अवैध रूप से बांग्लादेश में घुस रहे हैं.मोमेन ने मीडिया से कहा, ‘‘लेकिन अगर हमारे नागरिकों के अलावा कोई बांग्लादेश में घुसता है तो हम उसे वापस भेज देंगे.’’उनसे उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया था कि कुछ लोग भारत के साथ लगती सीमा के जरिए अवैध रूप से देश में घुस रहे हैं.
मोमेन ने कहा कि बांग्लादेश ने भारत से अनुरोध किया है कि अगर उसके पास भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की कोई लिस्ट है तो उन्हें मुहैया कराए. उन्होंने कहा, ‘‘हम बांग्लादेशी नागरिकों को वापस आने की अनुमति देंगे क्योंकि उनके पास अपने देश में प्रवेश करने का अधिकार है.’’
यह पूछे जाने पर कि उन्होंने भारत की यात्रा रद्द क्यों कर दी, इस पर मोमेन ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम और विदेश मामलों के राज्य मंत्री शहरयार आलम, देश में मंत्रालय के सचिव की अनुपस्थिति की वजह से उन्होंने यात्रा रद्द कर दी.
मोमेन ने अपनी यात्रा रद्द करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को ‘‘गलत’’ बताया था कि बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया गया.
वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मोमेन ने अपनी यात्रा रद्द करने के बारे में भारत को बता दिया है और कहा कि शाह ने सैन्य शासन के दौरान बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का हवाला दिया था, ना कि मौजूदा सरकार के शासन में.

About Breaking Update

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments:

Post a Comment